Article Meaning in Hindi – Articles के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

WhatsApp Image 2021 10 03 at 5.10.01 PM min

Article in Hindi – दोस्तों कैसे हैं आप सब, दीपक सॉल्यूशंस में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, आपने Article वर्ड बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि Article के मल्टीपल मीनिंग है, और यह भी एक रोचक तथ्य है कि इस समय भी आप एक आर्टिकल ही पढ़ रहें है, तो चलिए दोस्तों इस Article को शुरू करते हैं और देख लेते है की Article क्या है, और Article को हिंदी में क्या कहते हैं।

Article Meaning in Hindi

दोस्तों आर्टिकल बहुत से प्रकार के होते हैं, अंग्रेजी और हिंदी में बहुत सारे ऐसे नाम होते हैं जिनका अलग-अलग मतलब होता है, उसी प्रकार से आर्टिकल को भी बहुत सी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि आर्टिकल का मतलब ब्लॉग भी होता है जिसे हम हिंदी में लेख या निबंध भी कहते हैं, आर्टिकल का संबंध हमारे संविधान की दफ़ा और धाराओं से भी है।

तो आइए विस्तार से देखते हैं, Articles Meaning in Hindi

Article – लेख/निबन्ध

दोस्तों जैसा कि मैंने आपको ऊपर समझाया है, कि आप फिलहाल एक आर्टिकल पढ़ रहे हैं, आर्टिकल का हिंदी में मतलब एक लेख या निबंध से होता है, आपने अक्सर इंग्लिश का नाम Blog सुना होगा, Blog का मतलब भी एक आर्टिकल ही होता है, ब्लॉग या निबंध लिखने की एक ऐसी पद्धति है जिसमें किसी को हम कुछ समझा सकते हैं, कोई कहानी बता सकते हैं, या किसी भी बात को लेखन के द्वारा लोगों तक पहुंचा सकते हैं, आपने अखबारों में अक्सर बड़े-बड़े आर्टिकल देखे होंगे, आप यह समझ सकते हैं कि इस समय में आर्टिकल लेखन का कितना अधिक महत्व है, और आर्टिकल लेखक के रूप में बड़े-बड़े विद्वान हमारे सामने उपस्थित है।

> Blog क्या होता है? $1000 एक दिन में Blog से कैसे बनते हैं?

Article – दफ़ा/धारा

किसी भी देश को चलाने के लिए नियम और कानून बहुत जरूरी होते हैं, हमारे देश में सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की एक सूची को संविधान कहा जाता है, जिसके अंदर दफा और धाराएं विस्तृत रूप से बताई गई हैं, उदाहरण के रूप में 302 एक धारा ही है, किसी की हत्या करने पर सजा के रूप में 302 लगाकर जेल में डाला जा सकता है, इसी प्रकार से सभी धाराओं को अलग-अलग रूप में नंबर्स के साथ व्यक्त किया गया है, दोषी के जुर्म अनुरूप धारा लगाकर सजा दी जा सकती है, इसी धारा या दफा को अंग्रेजी में आर्टिकल कहा जाता है।

> 5 मिनट में रिज्यूम कैसे बनाएं?

Article – एक शब्द वर्ग

दोस्तों अगर आप ने अंग्रेजी की व्याकरण पढ़ी है तो आपने वहां भी आर्टिकल शब्द देखा होगा, दरअसल A और AN एक प्रकार के आर्टिकल ही हैं, अंग्रेजी भाषा बोलते समय हम कहां पर A लगाएंगे और कहां पर AN लगाएंगे इसको समझना जरुरी है।
दोस्तों अगर आपको नहीं पता है कि कहां A और कहां An लगाना है, तो इसका एक आसान सा तरीका आपको बताता हूं, अंग्रेजी शब्द में हिंदी के स्वरों की आवाज आती है जैसे;- Eliphant में “ऐ” की धवनि है, और cat में “के” की ध्वनि है, मतलब आसान- सा है की जहां ध्वनि में स्वर हो वहां An लगेगा और जहाँ व्यंजन हो वहां A लगेगा।

Article – वस्तु/चीज़

दोस्तों अंग्रेजी भाषा में वस्तुओं की एक लंबी कतार को भी आर्टिकल कहा जाता है, हम दुकान में लगी वस्तुओं की एक कतार को आर्टिकल कह सकते हैं यहां आर्टिकल का मतलब एक विस्तृत श्रृंखला से है, जिसका उदाहरण यह है –

Example:- There is a shop At market which has wide range of articles of Flip-Flop.

Conclusion:-

Article Meaning in Hindi, Article in Hindi –

दोस्तों इस आर्टिकल में आपने अंग्रेजी के शब्द आर्टिकल को विस्तृत रूप में समझा है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए, और अगर आपके मन में कोई संकोच है तो आप बेझिझक कमेंट करके पूछ सकते हैं, मिलते हैं आप से किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

Share this Article
1 Comment