उम्मीद करते हैं, आप इस आर्टिकल के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर पाएंगे।
आज के समय में लोग शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और क्रिप्टोकरंसी आदि में निवेश करने के इच्छुक हैं। इन सब में निवेश करने के लिए उन्हें कोई ना कोई ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करना होता है, सही ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को चुनना आपके लिए अति आवश्यक है, यह सफलता और असफलता के बीच में एक बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। इसीलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है, कि कौन-कौन से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सबसे अच्छे हैं और उनकी खूबियां क्या-क्या है?
भारत के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स:
1. Zerodha
विशेषताएं:
यह ऐप भारत का सबसे बड़ा डिस्काउंट ब्रोकर ऐप है।
इस ऐप में ब्रोकरेज शुल्क बहुत ही कम है।
यह ऐप यूजर फ्रेंडली भी है।
इस ऐप में चार्ट और टेक्निकल एनालिसिस करना बहुत आसान है।
फायदे:
ट्रेडिंग शुल्क बहुत ही कम है।
इसमें कस्टमर सपोर्ट 24 घंटे रहता है।
नुकसान:
जब आप शुरुआत में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह समझने के में कठिन हो सकता है।
म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए आपको अलग से एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा।
2. Upstox
विशेषताएं:
यह ऐप बहुत ही तेज और सुरक्षित है।
इस ऐप में कम ब्रोकरेज लगती है।
इस ऐप में टेक्निकल चार्ट्स और मार्केट एनालिसिस की सुविधा भी है।
इस ऐप में नए यूजर्स के लिए प्रमोशन ऑफर्स भी है।
फायदे:
इस ऐप का इंटरफेस काफी आकर्षक है।
इसमें ब्रोकरेज डर बहुत ही कम है।
इसके ऐप के अंदर अकाउंट खोलना बहुत ही आसान है।
नुकसान:
इस ऐप में सर्वर डाउन होने की समस्या कभी-कभी आ जाती है।
इस ऐप का कस्टमर सपोर्ट धीमा है।
3. Groww
विशेषताएं:
म्युचुअल फंड और शेयर बाजार दोनों में आप इसी एक ऐप से निवेश कर सकते हैं।
इस ऐप का भी इंटरफेस बहुत सरल है।
इस ऐप में डिजिटल KYC की सुविधा है।
फायदे:
शुरुआती नए लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
इस ऐप को उपयोग करना बहुत आसान है।
बिना किसी शुल्क के आप म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
नुकसान:
इस ऐप में एडवांस्ड ट्रेडिंग टूल्स की कमी है।
चैटिंग फीचर्स भी बहुत कम है।
4. Angel One
विशेषताएं:
इस ऐप में फुल सर्विस ब्रोकर है।
इस ऐप में रिसर्च रिपोर्ट्स और एनालिसिस उपलब्ध है।
इस ऐप में कुछ वीडियो भी उपलब्ध है, जो आपको निवेश करने की अच्छी सलाह देते हैं।
फायदे:
शुरुआती निवेशकों को सलाह दी जाती है।
इस ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट दोनों पर आपका अनुभव सामान रहेगा।
इस ऐप में आप विभिन्न प्रकार के निवेश कर सकते हैं।
नुकसान:
कुछ सेवाओं पर आपको ब्रोकरेज दर अधिक देना पड़ता है।
इस ऐप का इंटरफेस थोड़ा पुराना है।
5. ICICI Direct
विशेषताएं:
बैंकिंग और ट्रेडिंग आप दोनों इसी एक ऐप पर कर सकते हैं।
इस ऐप की बहुत ही मजबूत ग्राहक सेवा है।
यह ऐप सुरक्षित और भरोसेमंद भी है।
फायदे:
इस ऐप में आप सुरक्षित रूप से ट्रेडिंग कर सकते हैं।
यदि आप लंबी अवधि के लिए ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है।
इस ऐप में ट्रेडिंग के साथ-साथ आपको बैंकिंग की भी सुविधा दी जाती है।
नुकसान:
इस ऐप के अंदर ब्रोकरेज शुल्क बहुत ही अधिक है।
इस ऐप में डिस्काउंट बहुत ही कम है।
6. Sharekhan
विशेषताएं:
इस ऐप का ब्रोकर आपको अच्छी सर्विस देता है।
इस ऐप में आपको रिचार्ज के आधार पर सुझाव भी दिए जाते हैं।
इस ऐप में वेबिनार्स भी किए जाते हैं।
फायदे:
शुरुआती निवेशक आसानी से सीख सकते हैं।
इसमें आपके पोर्टफोलियो को आसानी से मैनेज किया जाता है।
नुकसान:
इसमें ब्रोकरेज बहुत ही ज्यादा लगता है।
इस ऐप का इंटरफेस धीमा है।
7. 5paisa
विशेषताएं:
ब्रोकरेज ठीक-ठाक है।
यह ऐप मोबाइल के लिए अच्छा है।
कई प्रकार की सेवाओं के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान भी है।
फायदे:
केवल ₹10 प्रति ट्रेड लिए जाते हैं।
शुरुआती निवेशकों के लिए बढ़िया है।
इस ऐप में आपको इंश्योरेंस और लोन जैसी सेवाएं भी दी जाती है।
नुकसान:
कस्टमर सपोर्ट बहुत ही गंदा है।
इंटरफेस में थोड़ी मुश्किलें हो सकती है।
8. Motilal Oswal
विशेषताएं:
रिसर्च के आधार पर निवेशकों को सही सुझाव दिए जाते हैं।
आपके पोर्टफोलियो को मैनेज करने की विशेष सुविधाएं हैं।
सही जगह निवेश करने की अच्छी सलाह दी जाती हैं।
फायदे:
अनुभवी निवेशकों के लिए बहुत बढ़िया ऐप है।
इस ऐप में आपको रिसर्च और एनालिसिस की सुविधा भी मिलती हैं।
नुकसान:
इस ऐप में आपका ब्रोकरेज शुल्क अधिक लगता है।
इस ऐप का भी इंटरफेस थोड़ा कठिन हो सकता है।
9. Paytm Money
विशेषताएं:
इस ऐप पर आप मोबाइल से भी निवेश कर सकते हैं।
इस ऐप में ही आप म्युचुअल फंड, शेयर और किसी भी प्रकार के IPO में निवेश कर सकते हैं।
इस ऐप में आप आसानी से KYC और SIGN UP कर सकते हैं।
फायदे:
यह ऐप प्रयोग करने में बहुत ही आसान है।
इस ऐप में आप बहुत ही कम राशि से निवेश कर सकते हैं।
इस ऐप का डिजिटल इंडिया के साथ भी अच्छा तालमेल है।
नुकसान:
इस ऐप के अंदर फीचर्स बहुत ही कम है।
यह ऐप अन्य ऐप्स की तुलना में बहुत ही धीरे चलता है।
10. Kite By Zerodha
विशेषताएं:
इस ऐप के अंदर आपको लाइव चैटिंग भी मिलती है।
इस ऐप का इंटरफेस बहुत ही हल्का और तेज है।
यह ऐप विकल्प ट्रेडिंग के लिए बढ़िया है।
फायदे:
यह ऐप प्रोफेशनल यूजर्स के लिए अच्छा है।
यह अप बैंक टेस्टिंग और एनालिसिस की भी सुविधा देता है।
नुकसान:
यह ऐप शुरुआत में लोगों को कठिन लग सकता है।
इसमें कुछ फीचर्स एडवांस है, जो शुरुआत में आपको समझ नहीं आएंगे।
ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स आपको क्या-क्या सुविधाएं देते हैं?
1. मार्जिन और लीवरेज की सुविधा:
ऐसे बहुत ही कम ऐप्स है, जो आपको छोटी पूंजी में कोई भी बड़ा आर्डर लगाने की सुविधा देते हो, जिसे मार्जिन या लीवरेज कहते हैं।
उदाहरण:
आप केवल ₹10000 से इस ऐप के अंदर ₹50000 के आर्डर लगा सकते हैं।
ऐसी सुविधा कौन-कौन से ऐप देते हैं:
Zerodha, Upstox, Angel One अच्छे मार्जिन विकल्प देते हैं।
2. स्लिपेज और एग्जीक्यूशन टाइम:
स्लिपेज का अर्थ है, आपने जिस कीमत पर आर्डर लगाया है, असल में उसी कीमत पर आपको आपका ऑर्डर मिलना।
एग्जीक्यूशन तेज होने का मतलब है कि आपका ऑर्डर तुरंत लग जाना और यह बहुत ही जरूरी है, खासकर इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए।
Zerodha और Upstox जैसी कंपनियां आपको तेज एग्जीक्यूशन स्पीड देती है।
3. यूजर एजुकेशन और लर्निंग टूल्स:
जो प्लेटफॉर्म्स अपने निवेशकों को ट्रेडिंग और निवेश करने के बारे में सीखते हैं, वे प्लेटफार्म लंबे समय में निवेशकों के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं।
Zerodha Varsity: मुफ्त में आपको इंग्लिश व हिंदी दोनों भाषा में शेयर बाजार की शिक्षा देते हैं।
Angel One Webinars: इस ऐप में हर हफ्ते ऑनलाइन सेशन भी होते हैं।
Groww Blog & YouTube: यह प्लेटफॉर्म शुरुआती निवेशकों के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
4. Demo Account की सुविधाएं:
कुछ प्लेटफार्म (जैसे TradingView, MetaTrader (विदेशी प्लेटफार्म) वर्चुअल मनी यानी नकली पैसे के साथ ट्रेडिंग सीखने का मौका देते हैं।
इन ऐप्स में आप रियल पैसे की चिंता किए बिना अभ्यास कर सकते हैं।
इन ऐप में आप बार-बार अपनी रणनीति का अभ्यास करके, उसे और बेहतर बना सकते हैं।
भारत में Groww और Upstox अभी आपको डेमो अकाउंट नहीं देते हैं, लेकिन Zerodha का Kite अभ्यास करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
5. रिटायरमेंट या लॉन्ग टर्म गोल की सुविधा:
कुछ अप ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में आप अपने लिए रिक्वायरमेंट SIP बना सकते हैं।
इसी तरह कुछ प्लेटफॉर्म्स पर आप अपने गोल पर आधारित निवेश कर सकते हैं। (जैसे बेटी की शादी, घर या जमीन खरीदना)
6. मल्टीपल प्लेटफार्म स्पोर्ट:
कई ऐसे प्लेटफार्म होते हैं, जो आपको मल्टीप्ल प्लेटफार्म सपोर्ट देते हैं, जैसे कि आप उन्हें मोबाइल के साथ-साथ अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Zerodha, Angel One, ICICI Direct जैसे प्लेटफार्म सभी डिवाइस पर शानदार स्पॉर्ट देते हैं।
7. नवीनतम SEBI दिशा निर्देशों का पालन:
एक भरोसेमंद प्लेटफार्म हमेशा SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) द्वारा रजिस्टर्ड होता है।
ट्रेडिंग करने से पहले यह जरूर जांच ले की जिस प्लेटफार्म पर आप ट्रेडिंग कर रहे हैं, उस ब्रोकर के पास SEBI के द्वारा दिया गया लाइसेंस हो।
उसे प्लेटफार्म के खिलाफ कोई भी शिकायत ना हो।
8. कर (Tax) और रिटर्न रिपोर्टिंग की सुविधा:
Zerodha और Upstox जैसी कंपनियां, आपके कैपिटल गैन और टैक्स रिपोर्ट को खुद तैयार करके देती है।
9. ग्राहक समीक्षा और Google Play Store रेटिंग
किसी भी प्लेटफार्म को प्रयोग करने से पहले, उस प्लेटफार्म की गूगल प्ले स्टोर पर जाकर रेटिंग और रिव्यू जरूर चेक कर ले, उस प्लेटफार्म की वास्तविक समस्याएं और फायदे आदि लोगों के द्वारा वहां पर बताए गए होते हैं।
कितने प्रकार की ट्रेडिंग होती है?
क.) इंट्राडे ट्रेडिंग:
इस ट्रेडिंग के अंदर आपको एक ही दिन के अंदर शेयर खरीद कर बेचने होते हैं।
इस ट्रेडिंग में वॉल्यूम बहुत अधिक होती है और मार्जिन बहुत ही कम।
ख.) स्विंग ट्रेडिंग:
इस ट्रेडिंग के अंतर्गत आप कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक अपने खरीदे गए शेयर को होल्ड कर सकते हैं।
इसके लिए आपको टेक्निकल चार्ट्स की जरूरत होती है।
ग.) लंबी अवधि के लिए निवेश: (लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट)
हर महीने SIP करना, शेयर को होल्ड करके रखना आदि इसके अंतर्गत आते हैं।
घ.) फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग:
इस ट्रेडिंग के अंदर मुनाफा तो अधिक होता ही है, उसके साथ जोखिम भी अधिक होता है।
निष्कर्ष:
इस आर्टिकल में यह बताया गया है कि हमें शुरुआत में कौन से प्लेटफार्म व बाद में जब आप अनुभव प्राप्त कर ले तब कौन से प्लेटफार्म इस्तेमाल करने चाहिए। हर प्लेटफार्म के अपने फायदे और अपने नुकसान होते हैं, तो कृपया प्समझदारी से चुने।
यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य सांझा करें।
धन्यवाद!