हिसार में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Tourist Places in Hisar

hisar ke paryatan sathal

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे हिसार मैं घूमने की सबसे अच्छी जगह के बारे में। दोस्तों हिसार शहर हरियाणा राज्य का एक पूर्वी शहर है। हिसार शहर को मुगल शासक फिरोज शाह तुगलक द्वारा सन 1354 में बसाया गया था। हिसार शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर है, जो पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 हुआ करता था, इसी राष्ट्रीय राजमार्ग की घटनाओं पर बॉलीवुड फिल्म NH10 बनी थी।

एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट इसी हिसार शहर में स्थित है। हिसार शहर के बसने से पहले यहां पर दो गांव हुआ करते थे जिनके नाम बड़ा लारस व छोटा लारस थे। हिसार शहर शिक्षा जगत, चिकित्सा जगत व धार्मिक जगत के अलावा अपने ऐतिहासिक दृष्टिकोण के लिए भी प्रसिद्ध है। तो चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं इसी हिसार- ए-फिरोजा में घूमने की 10 सबसे उपयुक्त में जगहों  के बारे में।

हिसार में घूमने की 10 अच्छी जगह

दोस्तों हिसार बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय शहर है, यहां पर घूमने के लिए आपको बहुत सी जगह मिल जाएगी, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको मुख्य 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं।

1# गुजरी महल

यह महल हिसार बस स्टैंड के बिल्कुल पास में स्थित है। इस महल का निर्माण मुगल शासक फिरोजशाह तुगलक ने 1354 में करवाया था। यह महल इस शहर में स्थित फिरोज शाह के किले के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित है। इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए करवाया था।

बताया जाता है कि यह दूध बेचने का काम करती थी जो फिरोजशाह तुगलक को एक शिकार के दौरान मिली थी, जहां फिरोजशाह को इस लड़की से प्यार हो गया था।उस समय फिरोजशाह शहजादा था, गद्दी  पर बैठने के बाद उसने इस लड़की से शादी की और अपने किले के अंदर इस लड़की के लिए एक महल बनवाया जिसका नाम गुजरी महल पड़ा।

इस महल की भव्यता का पता इसी बात से लगता है कि इसे बनने में लगभग  2 साल का समय लगा था और काला पत्थर का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया था। इस महल के बराबर में ही फिरोज शाह का खुद का महल था जिसे कोठी कहा जाता है उसी के सामने दीवान-ए-आम था, जहां राजा लोगों को न्याय के लिए कचहरी लगाया करता था। इसके खंडहर को देखकर ही पता चलता है कि यह बहुत ही विशालकाय और भव्य महल रहा होगा।

hisar gujri mahal

2# ओमप्रकाश जिंदल टावर

यह टावर हिसार में बस स्टैंड से लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर बालसमंद रोड पर ओमप्रकाश जिंदल ज्ञान केंद्र, प्रेम नगर एरिया मे स्थित है। बताया जाता है कि इस टावर की ऊंचाई जो की 282 मीटर है, अमेरिका के सिएटल टावर के बाद दूसरा सबसे ऊंचा टावर है।इस टावर के दो मंजिला प्लेटफार्म पर 1500 दर्शक पूरे शहर का नजारा देखने के लिए एक साथ चढ़ सकते हैं।

इस टावर पर चढ़ने के लिए सीडीओ के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं के लिए लिफ्ट भी मौजूद है। ओमप्रकाश जिंदल ज्ञान केंद्र में लाइब्रेरी, म्यूजियम के साथ-साथ घूमने के लिए बहुत अच्छा पार्क है।इस टावर तक जाने के लिए हिसार बस स्टैंड से बहुत से ऑटो रिक्शा आपको मिल जाएंगे जिनका किराया 15 से 20 रुपए होता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए आपको कोई भी शुल्क अदा नहीं करना पड़ता।

hisar me ghumne ki jagah jinder tower

3# जहाज कोठी म्यूजियम

ऐतिहासिक समय में यह एक चर्च हुआ करता था, जिसका निर्माण आयरलैंड के एक निवासी जॉर्ज थॉमस ने करवाया था। जॉर्ज थॉमस ने हरियाणा के सिरसा से रोहतक तक शासन किया था, तब यह जगह जॉर्ज थॉमस का निवास स्थान भी हुआ करती थी।

दरअसल इसका मूल नाम जॉर्ज कोठी हुआ करता था, पर भाषा के अंतर की वजह से स्थानीय लोग इसे जहाज कोठी बोलने लगे और इसके आसपास के एरिया को भी जहाज पुल एरिया कहा जाता है, वर्तमान समय में भारत सरकार ने इसे संरक्षित घोषित करके म्यूजियम बना दिया। हिसार के आसपास के एरिया में खुदाई के दौरान जितनी भी ऐतिहासिक चीज निकलती है उन्हें यहीं पर संरक्षित किया जाता है।

हड़प्पा सभ्यता के एक केंद्र राखीगढ़ी से जो भी खुदाई के दौरान 4000 साल पुरानी वस्तुएं निकली है, उन्हें भी यहीं पर संरक्षित किया गया है। यहां पहुंचने के लिए हिसार में बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा आपको बहुत आसानी से मिल जाएंगे, जिनका किराया 15 से 20 रुपए होगा और इस म्यूजियम का किराया भी 15 से 20 रुपए लगता है।

hisar me ghumne ki jagah jahaj pul

4# अग्रोहा धाम

यह धाम हिसार मैन बस स्टैंड से लगभग 20 किलोमीटर दूर अग्रोहा नामक जगह पर स्थित है,जहां पहुंचने के लिए आपको ऑटो रिक्शा व बस की सुविधाएं आसानी से मिल जाएगी। यह नगर उस समय के एक महान राजा अग्रसेन द्वारा बसाया गया एक नगर था।

महाराजा अग्रसेन एक बहुत ही प्रसिद्ध और न्याय प्रिय शासक थे। वह चाहते थे कि उनके राज्य में बाहर से ज्यादा से ज्यादा लोग आकर बसे इसके लिए उन्होंने नए आगंतुकों के लिए एक रुपया एक ईंट की व्यवस्था की थी। जिसका अर्थ होता है कोई भी अगर बाहर से बसने को आए तो प्रत्येक नागरिक को उसे 1 रुपए और 1 ईट दान में देना पड़ेगा, जिससे वह अपना घर बना सके।

agroha dham in hisar

वर्तमान में अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन और लक्ष्मी जी की पूजा होती है। यह नगर अपनी पौराणिक शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक विशेषताओं एवं सौंदर्यकर्ण  के लिए प्रसिद्ध है। इस नगर में स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर का आधुनिकरण 1976 में शुरू हुआ था और साल 1984 में संपूर्ण हुआ था। इस मंदिर को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें बीच वाला भाग मां लक्ष्मी के लिए, पूर्वी भाग महाराजा अग्रसेन और पश्चिमी भाग मां सरस्वती को समर्पित है।

इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके पिछले हिस्से में 41 पावन नदियों के जल से सुसज्जित एक सरोवर है, जिसके बीचों-बीच 12 ज्योतिर्लिंगों से बना एक रामेश्वरम धाम स्थित है।

5# HAU हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी

charan singh haryana agriculture uni ghumne ki jagah

इस विश्वविद्यालय का पूरा नाम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय है। यह नाम भारत के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा गया था, जो भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे। पहले यह विश्वविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय के नियंत्रण में था और 1970 में इसकी स्थापना हुई थी।

पर 1 नवंबर को जब हरियाणा अलग प्रदेश बना तब इसका नामकरण 31 अक्टूबर 1991 को चौधरी चरण सिंह कर दिया गया। आज के समय में आधुनिक खेती में उपयोग होने वाले उन्नत किस्म के बीच व कीटनाशकों की खोज का श्रेय इसी विश्वविद्यालय को जाता है। एग्रीकल्चर फील्ड में यह विश्वविद्यालय एशिया का नंबर वन रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय है और इस विश्वविद्यालय में सभी प्रकार के जानवरों के रोगों का निदान भी किया जाता है।

यह विश्वविद्यालय 7219 एकड़ जमीन में फैला हुआ  है, जिसमें लाइब्रेरी, म्यूजियम, इंसान व पशु पक्षियों के लिए हॉस्पिटल व भांति भांति प्रकार के कॉलेज शामिल है। अगर आप हिसार सिटी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस विश्वविद्यालय की सैर जरूर करनी चाहिए। यह हिसार मेंन बस स्टैंड से लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर दूर स्थित है, यहां पहुंचने के लिए आपको ऑटो रिक्शा आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

6# ब्लू बर्ड लेक

हिसार बस स्टैंड से लगभग 4 से 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मानव निर्मित यह झील स्थित है। यह ब्लू बर्ड के नाम से 52 एकड़ में फैला हुआ एक रिसॉर्ट है, जिसमें से 20 एकड़ जमीन इस ब्लू बर्ड झील की है। झील के बीचो-बीच एक छोटा सा बहुत ही सुंदर टापू स्थित है, जिस पर प्रवासी पक्षी और अलग-अलग प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां है।

24 07 2022 blue bird boat 22919834

इस झील में आप पैदल सैर कर सकते हैं, मनोरंजन के लिए यहां आप मछलियां पकड़ सकते हैं और नौका विहार भी कर सकते हैं। नौका विहार में आपको पैरों से चलाने वाली नौका व मोटर वाली नौका दोनों मिल जाती है। यहां की खास बात यह है कि यहां सैर करने, मछलियों को दाना डालने व फोटो खींचना जैसे मनोरंजक कार्यों के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। यद्यपि नौका विहार और मछली पकड़ने जैसे कार्यों के लिए यहां आपको कुछ चार्ज देना पड़ सकता है।

यहां पर आपको रहने के लिए कमरा, खाने-पीने की चीजों के लिए रेस्टोरेंट, सम्मेलन के लिए हॉल, मीटिंग हॉल, बार जैसी बहुत सी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएगी। अगर आप हिसार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ ब्लू बर्ड रिज़ॉर्ट जरूर जाए।

7# टाउन पार्क

यह पार्क हिसार मैन बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर दूर कैंप चौक के पास स्थित है। यह पार्क भारत के उप प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके चौधरी देवीलाल के नाम पर है। चौधरी देवीलाल को ताऊ देवीलाल के नाम से भी जाना जाता था, तभी इस पार्क का पूरा नाम ताऊ देवीलाल टाउन पार्क है।

लगभग 25 से 30 एकड़ में फैला हुआ यह पार्क हिसार मे बच्चों, बड़ो व बुजुर्गों सभी के घूमने के लिए आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस पार्क की सुंदरता देखते ही बनती है, इसके बीचो-बीच एक म्यूजिक और लाइट वाला फवारा भी लगाया गया है, जो बहुत ही लुभावना है।

इसी पार्क में हिसार की सबसे अच्छी फास्ट फूड मार्केट, PLA मार्केट स्थित है, जिसमें आपको बर्गर, डोसा, चाऊमीन, मोमोज, गोलगप्पे इत्यादि फास्ट फूड व आइसक्रीम वगैरह और कोल्ड ड्रिंक वगैरह भी हिसार की सबसे अच्छी किस्म की मिलती है। यहां पहुंचने के लिए आपको हिसार बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा बहुत आसानी से मिल जाएंगे जिनका किराया साधारण 15 से 20 रुपए होता है।

8# एमजी हेरिटेज विलेज

हिसार मैन बस स्टैंड से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर यह हेरिटेज विलेज स्थित है, जहां सभी प्रकार की आधुनिक सुख सुविधाओं से लेकर ऐतिहासिक पुरातात्विक संग्रहालय भी स्थित है। यहां आपको पुराने समय में गांव के लोगों की जिंदगी से जुड़े परिवेश, परिदृश्य, खेती से जुड़े उपकरण अर्थात आधुनिकरण आने से पहले के लोग जितनी भी चीज इस्तेमाल करते थे जैसे की वस्त्र निर्माण शैली, कुम्हार के चाक, मिट्टी के बर्तन, कृषि उपकरण, जुलाहे के हथकरघे इत्यादि सभी आपको यहां देखने को मिलेगी।

image

यहां आपको घोड़े की सवारी, रेलगाड़ी की सवारी, ऊंट की सवारी, सस्पेंशन ब्रिज, भूलभुलैया, पोली हाउस, हर्बल गार्डन, एटीवी सवारी इत्यादि बहुत सी मनोरंजक चीजे आपको यहां मिलेगी। यहां पर आपको रुकने के लिए कमरा, खाने पीने की व्यवस्था, बार, मनोरंजक रूम व मीटिंग रूम इत्यादि बहुत ही अच्छे दामों में मिल जाएंगे।

यहां के खाने की गुणवत्ता बहुत ही जबरदस्त है। यहां आपको हरियाणा पंजाब राजस्थान का मिश्रित भोजन का आनंद मिलेगा, देश के लगभग बहुत अच्छे अच्छे कुक यहां सर्विस देते हैं। यहां के भोजन में आप वेज तथा नॉनवेज दोनों का लुफ्त उठा सकते हो

लगभग 12 एकड़ में फैले इस हेरिटेज विलेज में 800 से अधिक पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यहां का वातावरण बहुत ही साफ और स्वच्छ है। यहां के कर्मचारियों का स्वभाव बहुत ही मिलनसार और अच्छा है। एमजी हेरिटेज में मिलने वाली सुविधाओं की तरह दूसरे किसी भी हेरिटेज में आपको सुविधा नहीं मिलेगी और यहां पहुंचने के लिए हिसार मेंन बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा किराए पर आपको उपलब्ध हो जाएंगे।

9# सनसिटी मॉल

हिसार में बस स्टैंड से लगभग 5 किलोमीटर दूर सनसिटी मॉल स्थित है। सिनेमा प्रेमियों व घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए सनसिटी मॉल एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस मॉल में आपको रेस्टोरेंट, होटल, दुकान, घरेलू व फैशन का सभी सामान मिल जाएगा।

सनसिटी के होटल में आपको बहुत ही अच्छी सर्विस दी जाती है, यहां का स्टाफ भी बहुत अच्छा है। यहां आपको सुसज्जित कमरे बहुत ही अच्छे बाथरूम और बहुत ही अच्छा खाना मिलेगा। 4 स्टार रेंटिंग के साथ यह मॉल हिसार के उच्च गुणवत्ता वाले मॉलस में सम्मिलित है।

image 1

सनसिटी मॉल में आपको डबल थिएटर वाला सिनेमा हॉल मिलेगा। अगर आप सिनेमा प्रेमी है, तो आपको बता दें की सनसिटी मॉल का सिनेमा हॉल बहुत ही अच्छा और शानदार है। लगभग नई आई सभी मूवीस इस सिनेमा हॉल् में आपको मिलेगी और इनके दाम इनकी सर्विस के हिसाब से बहुत ही कम है। हिसार के निवासी तथा नए आगंतुक इस सनसिटी मॉल में जरूर जाकर आए।

10# देवी भवन

हिसार बस स्टैंड से लगभग 1 किलोमीटर दूर और FC महिला कॉलेज के पास देवी भवन मंदिर स्थित है। यह एक प्राचीन मंदिर है जिसकी स्थापना लगभग 1770 में हुई थी। पहले यहां दुर्गा मां काली मां भैरव बाबा और भगवान शिव के परिवार की मूर्तियां स्थापित थी।

आज के समय में लगभग 15 देवी देवताओं के मंदिर इस आध्यात्मिक स्थान पर विराजमान हैं, जिनके अलग-अलग पंडित या पुजारी है, जो उनकी देखभाल व रखरखाव करते हैं। वैसे तो पूरे साल इस मंदिर में चहल-पहल रहती है, परंतु नवरात्रों के दिनों में यहां का नजारा वैष्णो देवी धाम जैसा दिखता है।

image 2

इस पूरे मंदिर की रखरखाव के लिए यहां एक समिति गठित की गई है, जो कि हर महीने गरीब लोगों के लिए भंडारा भी लगाती है। हिसार घूमने के इच्छुक लोगों को देवी भवन मंदिर की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

हिसार कैसे जाएं?

अक्षांश 29.17 N और देशांतर 75.72 E पर स्थित हिसार की ऊंचाई समुद्र तल से 212 मीटर है।

रोड के माध्यम से हिसार कैसे जाएं

भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित हिसार के लिए (आईएसबीटी) अंतरराज्य बस टर्मिनल से बहादुरगढ़, रोहतक होते हर 10 मिनट में बस की सर्विसेज उपलब्ध है।अगर आप अपने साधन से हिसार के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो दिल्ली से NH 9 के माध्यम से आप हिसार पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से हिसार कैसे जाएं

भारत की राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमाने हिसार के लिए उपलब्ध है।

रेलगाड़ी से हिसार कैसे जाएं

भारत की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोहतक भिवानी के रास्ते पंजाब के शहर बठिंडा जाने वाली बहुत सी ट्रेन हिसार के रास्ते जाती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हरियाणा के कुछ जगहों से होते हुए हिसार के लिए स्पेशल भी बहुत सी ट्रेनें उपलब्ध हैं।

हिसार के प्रसिद्ध भोजन

1. बिश्नोई ढाबे का चूरमा

2. बनारसी दास हलवाई की रबड़ी और मालपुआ

3. गोहाना स्वीट्स की जलेबी

4. रामचाट भंडार का फास्ट फूड

5. मद्रासी डोसे वाले का डोसा 

6. कालू लस्सी वाला

7. गोविंद पैलेस का पनीर टिक्का

Conclusion:-

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने हिसार में घूमने की जगह के बारे में जाना और इसके साथ ही हमने हिसार के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी जाना। इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको हिसार पहुंचने के सभी मार्गों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है।

यह जानकारी हमने पूरी रिसर्च के साथ आपको दी है। अगर आपको और कोई जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे जरूर पूछे, हम जल्द से जल्द आपके सवालों  का जवाब देंगे। दोस्तों मिलते हैं अगले आर्टिकल में एक और बेहतरीन जानकारी के साथ।

जय हिंद, वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय।

Credit:- Sunder Chahar Mangali

Facebook:- Click Here

sunder chahar, sunder mangali, sunder hisar, sunder chahar mangali

Share this Article
Leave a comment