दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक और नए आर्टिकल में, इस आर्टिकल में हम सिक्किम के पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, यहां पर मैं आपको सिक्किम के 15 दर्शनीय स्थलों के बारे में पूरी जानकारी दूंगा और इसी के साथ साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन और रुकने की जगह भी आपको बताऊंगा।
सिक्किम भारत का बहुत ही मशहूर और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राज्य है, यह भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है, सिक्किम पहले अलग देश हुआ करता था, लेकिन तिब्बत पर चीन ने कब्जा कर लिया तो सिक्किम ने अपनी सुरक्षा को खतरे में देखकर, भारत के राज्य के रूप में खुद को स्वीकार किया।
सिक्किम अपने समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास के कारण प्रचलित है, तो आइए दोस्तों आर्टिकल को जल्दी शुरू करते हैं और सिक्किम में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी देख लेते हैं।
सिक्किम के पर्यटन स्थल – Sikkim Ke Paryatan Sthal
दोस्तों यहां पर मैं आपको सिक्किम में घूमने की मुख्य 15 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं, यह सिक्किम के पर्यटन स्थल बहुत ही सुंदर और मशहूर है, यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, सिक्किम में इसके अलावा भी बहुत सी जगह है जहां पर आप घूम कर मनोरंजन कर सकते हैं।
1# गंगटोक – Gangtok
गंगतोक सिक्किम में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है, गंगतोक सिक्किम की राजधानी है, और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बौद्ध मठों के कारण प्रचलित है, सिक्किम में देखने लायक बहुत सी जगह है, यहां पर आप एंचे मठ, ताशी दृष्टिकोण, और नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान में पर्यटन के लिए जा सकते हैं।

2# नाथूला – Nathula
नाथुला सिक्किम के पर्यटन स्थलों में से एक है, यह पहाड में से निकलता रास्ता है जो कि भारत और चीन के बॉर्डर पर स्थित है यहां से हिमालय की पहाड़ियां बेहद ही खूबसूरत दिखती है, नाथूला दर्रे से आसपास का माहौल बेहद ही मनोरम दिखाई देता है, यह जगह 2 देशों के व्यापार के लिए भी बहुत अहम है।

3# रुमटेक – Rumtek
रूमटेक सिक्किम के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है, यह स्थान गंगतोक के पास में ही स्थित है और एक छोटा गांव है, यहां पर बहुत से बौद्ध मठ है, अगर आप बौद्ध मठों में घूमना पसंद करते हैं और बौद्धों के त्योहारों में शामिल होना चाहते हैं तो आपको रूमटेक में जरूर आना चाहिए, यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते रहते हैं।

4# त्सोमगल – Tsomgo Lake
यह सिक्किम की एक बहुत ही खूबसूरत झील है, जो कि गंगतोक से केवल 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह सिक्किम के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसके आसपास से पहाड़ी इलाका है, जिससे कि यहां का वातावरण बहुत ही खूबसूरत है, यहां पर हवा बहुत साफ-सुथरी होती है, और झील का पानी भी बहुत साफ सुथरा होता है, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

5# यूमसोमगल – Yumthang Valley
यह एक बहुत ही खूबसूरत घाटी है, जो कि उत्तरी सिक्किम में स्थित है, यह घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रचलित है यहां पर वसंत ऋतु में माहौल बहुत ही खूबसूरत होता है, इसके आसपास बर्फ से ढके पहाड़ रहते हैं, जो कि यहां के वातावरण पर चार चांद लगा देते हैं, यहां पर फूलों की बहुत अलग-अलग किस्में है, जो कि आपको देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

6# लचें – Lachen
यह एक छोटा सा गांव है जो कि उत्तरी सिक्किम में स्थित है, यह गांव भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रचलित है, इस गांव में पहाड़ी इलाका है इसलिए यहां पर ट्रैकिंग करने का आनंद भी कुछ अलग ही होता है, यहां पर आप ट्रैकिंग और हाइकिंग दोनों कर सकते हैं, आसपास के पहाड़ बेहद ही खूबसूरत है और पहाड़ों की तलहटी में सुंदर घास बहुत ही खूबसूरत और मनोरम प्रतीत होती हैं।

7# लचूंग – Lachung
यह भी एक खूबसूरत गांव है जो कि उत्तरी सिक्किम में ही स्थित है, यह गांव भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है, यहां पर लचूंग नाम की एक नदी बहती है इसलिए इस गांव को लचूंग कहा जाता है, यहां पर बहुत खूबसूरत घाटी भी है, जो कि यहां के वातावरण को बहुत सुंदर बना देती है, अगर आप घाटियों और पहाड़ों में घूमने के दीवाने हैं तो आपको लचूंग नाम के इस गांव में जरूर जाना चाहिए।

8# पेमायांग्तसे – Pemayangtse
पेमयांगत्से गांव जहां पर स्थित पेमयांगत्से मठों के कारण प्रचलित है, माना जाता है कि यहां पर सिक्किम के सबसे पुराने मठ भी अब तक स्थित है, जिनकी वास्तुकला बहुत ही जबरदस्त है और बहुत ही समृद्ध इतिहास रहा है, अगर आप भी मठों को देखने के दीवाने हैं तो आपको इस गांव में जरूर जाना चाहिए, इसमें प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है, इसलिए आप मौसम का आनंद ले सकते हैं।

9# जुकोऊ घाटी- Dzukou Valley
जुकाम घाटी सिक्किम के पर्यटन स्थलों में से महत्वपूर्ण घाटी है, यह घाटी नागालैंड और मणिपुर के बॉर्डर के पास में स्थित है, इस घाटी को आप सिक्किम की तरफ से भी ट्रेवल करके पर्यटन कर सकते हैं, यह घाटी भी अपनी प्राकृतिक की सुंदरता के कारण मशहूर है, यहां पर बहुत ही खूबसूरत पहाड़ जंगल और खूबसूरत फूल पौधे हैं।

10# सिक्किम हिमालय प्रवेश दर्शनी केंद्र – Sikkim Himalayan Zoological Park
यह एक बहुत ही खूबसूरत दर्शनीय केंद्र है, यह एक जूलॉजिकल पार्क है जिसके अंदर आप अलग-अलग प्रकार के जानवरों को देख सकते हैं, यह स्थान गंगतोक के पास में ही स्थित है, इस स्थान पर बहुत से जानवर जैसे कि लेपर्ड, लाल पांडा और हिमालय के मशहूर भालू भी मौजूद है, अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको सिक्किम हिमालय प्रवेश दर्शनीय केंद्र में जरूर आना चाहिए।

11# चुंगथांग – Chungthang
यह भी एक खूबसूरत गांव है, जो कि सिक्किम के उत्तरी हिस्से में स्थित है, इस गांव में खूबसूरत पहाड़ियां है जहां पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, यहां पर ट्रेकिंग के साथ-साथ आप बहुत से बौद्ध और हिंदू मठों को भी देख सकते हैं, यह यहां के मशहूर गुरु पद्मसम्ब की जन्मस्थली भी मानी जाती है।

12# सिक्किम देवी मंदिर – Sikkim Devi Temple
यह देवी मंदिर गंगतोक में स्थित है, यह सिक्किम के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है और अपने खूबसूरत वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, इस मंदिर में बहुत से लोग दर्शन के लिए आते हैं नवरात्रों के महीनों में यहां पर बहुत अधिक भीड़ भाड़ होती है।

13# नामची – Namchi
यह एक खूबसूरत शहर है जो कि दक्षिणी सिक्किम में स्थित है, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत से नामची मठ भी स्थित है और ज्यादातर यहां पर बौद्ध मठ स्थित है, यहां पर माना जाता है कि सबसे अधिक मठ है, इस इलाके के आसपास बहुत सुंदर पहाड़ियां और घटिया है, जो कि इस इलाके की सुंदरता पर चार चांद लगा रहे हैं।

14# कांचेंजुंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kanchenjunga National Park
यह राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है कि दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान है, इस राष्ट्रीय उद्यान को 850 वर्ग किलोमीटर के इलाके में बनाया गया है, यहां पर बहुत से जंगल घास के मैदान नदियां और झीलें और झरने हैं, यहां पर कई प्रकार के जानवर है यहां पर आपको मशहूर काला भालू भी मिल जाएगा, इसके साथ साथ बहुत से लेपर्ड और लाल पांडा भी आपको यहां पर देखने को मिलेंगे।

15# सिंगालिला राष्ट्रीय उद्यान – Singalila National Park
यह नेशनल पार्क वेस्ट बंगाल और सिक्किम के बॉर्डर पर स्थित है और दोनों राज्यों से आसानी से यहां तक जाया जा सकता है, अगर आप सिक्किम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यह राष्ट्रीय उद्यान गंगतोक से कुछ ही दूरी पर स्थित है, यहां पर भी आप अलग-अलग प्रकार के जीव जंतुओं को देख सकते हैं और इस राष्ट्रीय उद्यान में जंगल झील और कई प्रकार की अन्य प्राकृतिक चीजें भी है।

सिक्किम का नक्शा – Map of Sikkim
सिक्किम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Sikkim Paryatan Sthal
अगर आप गर्मियों में सिक्किम में घूमने जाना चाहते हैं तो आपको मार्च से मई के बीच में जाना चाहिए और अगर आप थोड़ी सर्दियों का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको अक्टूबर से दिसंबर के बीच में जाना चाहिए, इन दोनों महीनों में यहां पर तापमान बहुत ही अच्छा रहता है और माहौल घूमने जैसा बना रहता है, आप यहां पर ट्रैकिंग माउंटेन बाइक और रिवर राफ्टिंग जैसे खेल बड़ी ही आसानी से खेल सकते हैं, अगर आप वाटर एक्टिविटी ज्यादा करना चाहते हैं तो आपको मार्च से अप्रैल के बीच में यहां पर आना चाहिए, क्योंकि सर्दियों में आप वाटर एक्टिविटी ज्यादा नहीं कर पाएंगे।
सिक्किम में रुकने की जगह – Where To Stay In Sikkim In Hindi
दोस्तों सिक्किम में रुकने की बहुत सी जगह है, अगर आप राजधानी गंगतोक में जा रहे हैं तो यहां पर आपको हर एक बजट के हिसाब से होटल मिल जाएगा, अगर आप एक सस्ता होटल देख रहे हैं तो आपको यहां पर 400 से हजार रुपे में आसानी से एक बहुत ही अच्छा और एक रात गुजारने के लिए होटल मिल जाएगा, लेकिन अगर आप किसी लग्जरी होटल या रिसॉर्ट में रहना चाहते हैं तो आप का खर्च बहुत ही अधिक होगा।
यह खर्च 5000 से 10000 या इससे भी ज्यादा हो सकता है, यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की जगह पर रहना पसंद करते हैं, इसके अलावा भी अगर आप किसी और शहर में जा रहे हैं तो भी सिक्किम में आपको हर जगह पर रुकने के लिए होटल और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे।
सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Sikkim In Hindi
सिक्किम के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ सिक्किम अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो मोमोज, थूकपा, गुंदरूक, छुर्पी, सेल रोटी और चांद है।
यहां पर आप सभी पकवानों को सस्ते से लेकर महंगे होटल तक आसानी से ग्रहण कर पाएंगे, इसके अलावा भी अगर आप स्ट्रीट फूड के तौर पर इन पकवानों को प्राप्त करना चाहते हैं तो भी आप प्राप्त कर पाएंगे।
सिक्किम कैसे जाएं? – Sikkim Ke Paryatan Sthal Kaise Jaye?
1# सड़क मार्ग से सिक्किम कैसे जाएं? – How To Reach Sikkim By Road In Hindi
दोस्तों अगर आप सड़क मार्ग से सिक्किम जाना चाहते हैं तो सिक्किम हाईवे नंबर 10 से कनेक्ट है, आप पूरे देश से कहीं से भी इस हाइवे से ट्रेवल करके सिक्के में बड़ी ही आसानी से जा सकते हैं।
2# ट्रेन से सिक्किम कैसे जाएं? – How To Reach Sikkim By Train In Hindi
दोस्तों अगर आप रेल मार्ग से सिक्किम में जाना चाहते हैं तो भी आपको वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी तक की ट्रेन मिलेगी सिलीगुड़ी से आप सिक्किम में बस या टैक्सी की सहायता से जा सकते हैं यह दूरी लगभग 125 किलोमीटर की होगी।
3# हवाई जहाज से सिक्किम कैसे जाएं? – How To Reach Sikkim By Flight In Hindi
अगर आप हवाई जहाज से सिक्किम में जाना चाहते हैं तो यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट है जोकि वेस्ट बंगाल में स्थित है, इस एयरपोर्ट से सिक्किम की दूरी 125 किलोमीटर है यहां तक आप अटैक्सिया बस की सहायता से आसानी से जा सकते हैं।
Sikkim Tourist Place In Hindi
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।
यहां पर हमने सिक्किम के पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की है, इसी के साथ-साथ हमने यहां के मशहूर भोजन यहां तक जाने के रास्ते और सिक्किम में रुकने के स्थानों के बारे में भी पूरी जानकारी ग्रहण की है, मिलते हैं आपसे किसी और आर्टिकल में अच्छी और नई इनफॉर्मेटिव जानकारी के साथ।
जय हिन्द, जय भारत।